आशा चयन हेतु सनहा पश्चिम पंचायत में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
जिला से स्वीकृति के उपरांत प्रदान किया जाएगा नियुक्ति प्रमाण पत्र
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। साहेबपुरकमाल प्रखंड के सनहा पश्चिम पंचायत अंतर्गत आशाबहु चयन के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूनम देवी मुखिया ने की। ग्राम सभा में वार्ड 1 में रूबी कुमारी, वार्ड 2 में रानी कुमारी, वार्ड 5 में किरण कुमारी, वार्ड 7 में क्रांति कुमारी, वार्ड 8 में भारती कुमारी, वार्ड 9 में सोनी कुमारी, वार्ड 12 में कसा बनो, वार्ड 13 में रूपा कुमारी, वार्ड 15 में श्वेता कुमारी का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत जिला से स्वीकृति के बाद आशा चयन का नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस दौरान वार्ड पांच में तीन अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें एक अभ्यर्थी वार्ड 6 का था, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया। वार्ड 9 में तीन अभ्यर्थी पहुंचे जिसमें एक अभ्यर्थी को अस्वीकृत कर दिया गया। दो अभ्यर्थी स्नातक थे। जिसमें एक का अधिक अंक होने के नाते उनका चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार, रतन कुमार बीसीएम स्वास्थ्य विभाग, सरिता कुमारी नर्स, फैसिलिटेटर रिंकू, कुमारी, रेणु कुमारी की उपस्थिति में डॉक्टर राकेश कुमार के द्वारा पारदर्शी आधारित चयन प्रक्रिया अपनाया गया। चयन समिति ने शांतिपूर्ण ग्राम सभा के लिए मुखिया एवं उपस्थित जनता को बधाई दी। मौके पर मौजूद पूर्व प्रमुख मनोज कुमार ने भी शांतिपूर्ण आमसभा के लिए ग्रामीणों को साधुवाद दिया। ग्राम सभा में राम प्रकाश शर्मा, कौशल चौरसिया, राजकुमार तांती, परमानंद ठाकुर, उप सरपंच रतन कुमार पासवान, पूर्व उप मुखिया रणवीर आनंद, सकलदेव चौधरी, रामचंद्र चौधरी, कपिल देव महतो, पूनम कुमारी एवं बिंदु कुमारी, आशा अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।



