जिलाधिकारी ने जेब्रा पार्क के निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधारों और रखरखाव पर दिया जोर, सुविधाओं की समीक्षा की*
पार्क की स्थिति का जायजा लेते हुए नया झंडा लगवाने के दिये निर्देश*
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी* शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनन्द कुमार तिवारी और ईओ नगर पालिका परिषद नवाबगंज संजय शुक्ला के साथ शहर के पल्हरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में नया झंडा लगवाने के लिये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा तालाब के किनारे बनी रोड के नीचे की कई स्थानों पर मिट्टी धस गयी है जिसकी पटाई कराकर रोड को ठीक करवाने के निर्देश ईओ नगर पालिका को प्रदान किए। इसके अलावा उपलब्ध सुविधाओं, जैसे कि खेल के मैदान, पैदल चलने की जगह, और अन्य सुविधाओं की देखा। जिलाधिकारी ने पार्क में आवश्यक सुधारों और रखरखाव के विषय में निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्क सभी के लिए सुरक्षित और आकर्षक हो। जिलाधिकारी ने पार्क के रख-रखाव में जनता की सहभागिता पर भी जोर दिया, ताकि पार्क को स्वच्छ और सुंदर रखा जा सके। उन्होंने पार्क की साफ-सफाई कराने के साथ ही बंद पड़े फौव्वारों को ठीक कराकर चालू कराने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ धनोखर तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले के खुले गटर को बंद करने के निर्देश दिए। तालाब में पानी भरने व निकासी के लिये लिए व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद पड़े फव्वारे को चालू कराने के निर्देश दिए, जिससे वाटर एरेक्शन होता रहे। ईओ नगर पालिका को तालाब की समुचित साफ-सफाई के निर्देश दिये। इसके अलावा एसडीएम नवाबगंज को निर्देश देते हुए कहा कि आस-पास चल रहे निर्माण कार्य की जांच करा लें जिससे यह सुनिश्चित हो जाये कि तालाब की भूमि पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण तो नहीं हो रहा है।
जिलाधिकारी ने मोहारीपुरवा में एमबीबीआर तकनीक पर बने सीवर जल सोधन प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट क्रियाशील था। सीवर का जल शोधन करके तालाब में जा रहा था। जिलाधिकारी ने प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इसी तरह सीवर के जल शोधन हेतु 8 अन्य तालाबों का प्रपोजल बनाकर भेजे। इससे गंदे पानी की समस्या से भी निजात मिलेगी और वाटर रिचार्ज भी होता रहेगा। जिलाधिकारी ने परिसर में वृक्षारोपण कराने के भी निर्देश दिये।

