अगर आप लोगों का स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा तो मैं फिर आऊंगी: अमिता भूषण

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। पूर्व सदर विधायक अमिता भूषण का सघन जनसंपर्क अभियान अनवरत जारी है। सांगठनिक गतिविधियों में जिले से प्रदेश तक अपने दायित्व निर्वहन के बीच हर अवसर पर लोगों के बीच उपस्थित रहने का उनका अभियान थमता नहीं दिखता। इस कड़ी में गुरुवार को अमिता भूषण बेगूसराय प्रखंड के कुसमहौत पंचायत में रामानंद नगर, जगदीशपुर आदि जगहों में आम लोगों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याएं सुनीं। आमजन का एक स्वर में कहना था कि पिछले पांच वर्षों में यह पंचायत विकास की धारा से कट-सा गया है। स्थानीय प्रतिनिधि के लिये हम पंचायतवासी महज़ एक वोटबैंक बनकर रह गये हैं। जिसका नतीजा है कि आज हम विकास से महरूम हैं। सड़क और नाले के निर्माण न होने से लोग आहत तो दिखे ही स्थानीय स्तर पर बिजली, राशनकार्ड, ज़मीन के पर्चे की समस्या, इंदिरा आवास के तहत घर उपलब्ध नहीं करवाए जाने से भी लोग नाराज दिखे। श्रीमती भूषण ने लोगों की समस्याएं गहराई से सुनी। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में मेरा विकास और केवल विकास ही प्राथमिकता थी। जहां तक प्रयास हो सकता था मैंने किया। ज्यादातर कार्यों में सफलता भी मिली, कुछ कार्य अधूरे भी जो रहे, उसका भी काफ़ी हद तक काम हो चुका था। संयोग से अगला कार्यकाल और मेरे काम की मजदूरी मुझे नहीं मिली। बावजूद मैं आपलोगों के बीच मौजूद रही। हमारा जो विकास के प्रति दृष्टिकोण पहले था आज भी है। आप लोगों का स्नेह और आशीर्वाद ऐसे ही मिलता रहा तो मैं फिर आऊंगी। आपकी जो भी समस्याएं हैं, उनके निराकरण का हर संभव प्रयास करूंगी। पिछले पांच सालों में सड़क, बिजली, पर्चा, इंदिरा आवास, राशन कार्ड का जो कार्य ठप पड़ा है, उसे प्राथमिकता दी जाएगी।आमलोगों ने भी उत्साहपूर्वक श्रीमती भूषण की बात का समर्थन किया। लोगों से मिल रहे स्नेह से अमिता भूषण काफ़ी गदगद दिखी। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष मो असगर, रामजी पासवान, तेजो पासवान, रामजी रविदास, ललन पासवान, शंकर पासवान, दिलशाद, रणजीत पासवान, मनोज पासवान, नन्दलाल पासवान, अरविंद कुमार, राजेश पासवान, चूरो पासवान, धोरो राय, राजो सहनी, उपेन्द्र दास, भुल्लू राय, राजेन्द्र राय, रामानंद पासवान, ब्रजनंदन राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button