इटावा(उत्तर प्रदेश)में मानवता का उत्सव: 21 रक्तवीरों ने बहाया जीवन बचाने वाला रक्त

 

रमेश ठाकुर- पश्चिम चंपारण,बिहार_ विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदाता समूह इटावा एवं इटावा सिटी चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समूह के 21 सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। यह शिविर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

शिविर में ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता, आदेश यादव (डायरेक्टर), श्रीमती निधि यादव (मैनेजिंग डायरेक्टर), विजय सिंह, इंदु, प्रियंका यादव, अजय कुमार जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रक्तदाता समूह की ओर से डॉ. राजीव नरूका, शरद तिवारी एवं सौरभ परिहार ने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया और बताया कि यह एक पुनीत कार्य है, जिससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है।

*इस अवसर पर रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्य:-*
प्रियंका यादव, डॉ. राजीव नरूका, राजीव बंसल, ध्रुव तिवारी, सौरभ चौहान, आदित्य प्रताप सिंह, अजय मिश्रा, अमित तिवारी, राजवीर सिंह, मोहित तिवारी, मोनू प्रजापति, आदेश यादव, नरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, विजय सिंह यादव, मलखान सिंह यादव, विनीत, रीपेंद्र कुमार, अमित कुमार, हरिओम प्रताप सिंह एवं राकेश कुमार।

डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल मानव सेवा है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की।c

सौरभ परिहार ने बताया कि एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को अपने घर-परिवार में रक्तदान के प्रति जागरूक करना चाहिए।

शरद तिवारी ने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। बल्कि यह शरीर के लिए लाभदायक होता है, साथ ही रक्तदाता की कई प्रकार की स्वास्थ्य जांचें भी नि:शुल्क होती हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि किसी मरीज की जान रक्त की कमी के कारण न जाए।

यह शिविर न केवल सेवा का माध्यम बना, बल्कि समाज में जागरूकता का संदेश भी फैलाने में सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button