स्वच्छता सुपरवाइजर की बैठक में बीडीओ ने दिया राशि संग्रह करने का दिया निर्देश
शकील बेग
नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में तैनात स्वच्छता सुपरवाइजर की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग हाॅल में सोमवार को आहुत की गयी। अध्यक्षता बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि कर्मियों व स्वच्छता पर्यवेक्षक को स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ ग्रामीण बिहार के तहत सभी पंचायत में स्वच्छता कार्यक्रम संचालित है। इस अभियान के तहत प्रत्येक घरों से कचरा उठाव नियमित किया जा रहा है। डब्लूपीयू पर संग्रह कचरा से वर्मिंग कम्पोस्ट बनाने के कार्य में गति लाने, प्लास्टिक बिक्री करने तथा राशि को खाते में जमा करने का निर्देश दिया। प्रत्येक घरों से प्रतिदिन एक रूपये की दर से 30 रूपये प्रतिमाह यूजर चार्ज वसूलने के लिए स्वच्छता पर्यवेक्षक रसीद लेकर प्रत्येक घरों के स्वामी से संपर्क करने पर बल दिया। यह कार्यक्रम जनभागीदारी पर आधारित है। वसूली गई राशि से ही स्वच्छता मित्रों का मानदेय का भुगतान होना है। इसे प्राथमिकता के आधार पर मूर्तरूप देने पर बल दिया गया। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारक मेघा वर्मा, पंचायत सचिव सुनील कुमार सिंह, नाजिर मो मुर्तजा, पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार, फूलेन सहनी, रूपेश कुमार, अशोक ठाकुर, रेखा कुमारी, बीरबल कुमार, नवीन कुमार, मुकुंद कुमार आदि मौजूद थे।




