जेई ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कराई प्राथमिकी
मिन्टू कुमार झा
मंसूरचक, बेगूसराय संवाददाता।मंसूरचक बिजली विभाग के जेई हर्ष कुमार मौर्य ने मंसूरचक थाना में लिखित आवेदन देकर कहा कि मंगलवार को विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मंसूरचक कार्यालय में दिन के करीब एक बजे आशुतोष कुमार गुप्ता, पिता शिवशंकर गुप्ता वार्ड नंबर 04 गुरदासपुर थाना मंसूरचक के स्थाई निवासी है। जिसका उपभोक्ता संख्या 116207696874 है। उनके द्वारा कार्यालय आकर विद्युत विपत्र गलत आने के बारे में बताया गया। जहां कार्यालय में बताया गया कि आप एक आवेदन दे दीजिए, आपके विद्युत विपत्र से जो भी गड़बड़ी होगी, उसे ठीक कर दिया जाएगा। इतने पर आशुतोष कुमार गुप्ता के द्वारा बोला गया कि अभी ठीक कीजिए, जबकि कार्यालय कर्मी के द्वारा पुनः दोहराया गया की आप एक बिल सुधार से संबंधित आवेदन जमा कर दीजिए।
स्थानीय मिस्त्री को भेजकर जांच करवा लिया जाएगा। इतने में आशुतोष कुमार गुप्ता गुस्से से आग-बबूला हो गया और अभद्र भाषा के साथ-साथ गाली गलौज करने लगा। किसी तरह अन्य विद्युत कर्मी विनय कुमार, धर्मेंद्र झा, धर्मेन्द्र ठाकुर, रंजीत साह और हाईपिंट के सुपरवाइजर अमित कुमार द्वारा समझा बुझाकर कार्यालय से बाहर किया गया। परंतु आशुतोष कुमार गुप्ता के द्वारा जाते-जाते यह बोला गया कि बाहर निकलो बताते हैं। वहीं जेई हर्ष कुमार मौर्य ने थानाध्यक्ष मंसूरचक से कोई अप्रिय घटना न घटे और आशुतोष कुमार गुप्ता के द्वारा सरकारी कार्य में कोई बाधा उत्पन्न नहीं किया जा सके। इसके लिए आशुतोष कुमार गुप्ता के खिलाफ भारतीय अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी कराने की मांग की।



