कलयुगी बेटे ने मां को गोली मारकर की हत्या, फिर खुद की भी जीवनलीला की समाप्त

 

आसनसोल, : पश्चिम बंगाल के आसनसोल अंतर्गत कुल्टी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बेटे ने अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान राजा मुखर्जी (पुत्र) और संध्या मुखर्जी (माता) के रूप में हुई है।मृतक राजा मुखर्जी के पिता दयामय मुखर्जी के अनुसार, घर में पिछले कुछ समय से लगातार अशांति और कलह चल रही थी। गुरुवार तड़के अचानक यह दुखद घटना घटी। बताया जा रहा है कि राजा मुखर्जी, जो एक निजी कारखाने में गनमैन (सुरक्षाकर्मी) के रूप में कार्यरत थे, उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से मां संध्या मुखर्जी को निशाना बनाया।
घटना के समय घर के एक हिस्से में आग की लपटें भी देखी गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कुल्टी थाना पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि अत्यधिक पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के कारण राजा ने यह खौफनाक कदम उठाया।
*बयान:*
दयामय मुखर्जी (मृतक के पिता): “घर में विवाद चल रहा था, लेकिन यह नहीं सोचा था कि मेरा बेटा ऐसा कुछ कर बैठेगा। उसने पहले मां को मारा और फिर खुद को।”

स्थानीय पार्षद: “घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।”

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आग जानबूझकर लगाई गई थी या संघर्ष के दौरान यह हादसा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button