ख्याला मंडल में लड्डूओ से तोला गया कमलजीत शहरावत को

 

नई दिल्ली – पश्चिमी दिल्ली लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलजीत शहरावत ने आज तिलक नगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ख्याला मंडल में जोरदार रोड़ शो किया इस रोड़ शो की शुरुआत श्री सनातन धर्म मंदिर 5 ब्लाक ख्याला मंडल से भगवान श्री राम का आशीर्वाद लेकर की गई इस रोड़ शो को क्षेत्र की जनता खास कर सिक्ख समुदाय का भरपूर समर्थन और सहयोग मिला और लोगों का जनसैलाब इस रोड़ शो में भाजपा प्रत्याशी कमलजीत शहरावत के स्वागत के लिए उमड़ पड़ा इस रोड़ शो में भाजपा प्रत्याशी कमलजीत शहरावत पर जगह जगह गुलाब के फूलों की वर्षा की गई और फूल मालाओं से स्वागत किया गया रोड़ शो के रास्ते में जगह-जगह स्टाल लगाए गए और स्वागत किया गया इस दो किलोमीटर लम्बे रोड़ शो मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता “अबकी बार चार सो पार” के नारे लगा रहे थे यह रोड़ शो रवि नगर गुरुद्वारा सिंह सभा से केशोपुर मंडी,संतगढ से गुरुनानक नगर शाहपूरा बाजार से होता हुआ अशोक शर्मा के कार्यालय के बाहर समाप्त हुआ जहां भाजपा प्रत्याशी को क्षेत्र की जनता ने लड्डूओं से तोला और फिर वह लड्डू जनता में बांटे गए इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कमलजीत शहरावत ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की गारंटी लोगों के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है पश्चिमी दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोगो की पसंद भारतीय जनता पार्टी बन चुकी है। कमलजीत शहरावत ने सभी क्षेत्र वासियों खास कर सिक्ख समाज का दिल से धन्यवाद किया और कहा की मैं सिक्ख समाज द्वारा आज रोड़ शो में दिए गए इस प्यार और सम्मान का कर्ज कभी भी नहीं उतार सकती इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव बब्बर सुबह से ही उनकी गाड़ी पर उनके साथ सारथी बन कर रहे और पूरा सहयोग दिया ,इस अवसर पर, जिला महामंत्री श्वेता सैनी उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू, मंत्री चरनजीत सिंह लवली, अमरजीत सिंह अमर, रेनू भल्ला, ख्याला मंडल की अध्यक्षा सरिता देवी , निगम पार्षद प्रत्याक्षी बीबी परमजीत कौर, मंत्री अमरदीप कपीला आदि उनकी गाड़ी पर साथ मौजूद रहे इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव बब्बर ने बताया कि आने वाले दिनों में बाकि क्षेत्रों में भी रोड़ शो होंगे एवं बड़ी -बड़ी जन सभाए होगी और क्षेत्र की जनता का पूरा सहयोग और समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा है और कमलजीत शहरावत भारी मतों से इस लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करवायेगी और विपक्षी उमीदवार महाबल मिश्रा की जमानत भी जब्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button