करनैल सिंह और शोएब इकबाल को लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा
देश की महान 31 हस्तिया भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित
नई दिल्ली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कालीरमण फाउंडेशन के तत्वावधान में रहबरे आज़म सर छोटू राम स्मृति सीजन 11 भारत गौरव सम्मान समारोह इंडिया इस्लामिक सेंटर लोधी रोड न्यू दिल्ली में आयोजित किया गया,
जिसका उद्देश्य रहबरे आज़म छोटू राम के विचारो को जन जन तक पहुंचाना और सर्वसमाज़ की प्रतिभाओं को सम्मानित करना होता है इस वर्ष भी जिन प्रतिभाओं और संस्थाओं ने खेल,शिक्षा,समाजसेवा,राजनीति ,व्यायपार आदि में अपने उत्कृष्ट योगदान से देश और विदेश में भारत का परचम लहराया है उनको भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया है जिसमे इस बार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिये पूर्व एनफोर्समेंट डायरेक्टर करनैल सिंह (आईपीएस) और श्री चंदगी राम जी समाजसेवी आजीवन अध्यक्ष जाट धर्मशाला रामपुरा दिल्ली श्री शोएब इक़बाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और अन्य जिसमे पूर्व मेयर दिल्ली नगर निगम अवतार सिंह(समाज सेवा)रामेहर सिंह (कबड्डी ) ब्रिगेडियर विक्रम सिंह (सेना)पूजा सिहाग (कुश्ती)सुजीत कलकल (कुश्ती)विधि देसवाल (भजन गायिका)सोनिका सिंह (हरियाणवी कलाकार,संत रामपाल जी संस्थान (समाज सेवा) ब्रह्मृषि डॉक्टर गोरी शंकर (धार्मिक सेवा)कुलदीप यादव(बॉडीबिल्डिंग)नवीन पूनिया (हैंडबॉल)सुमन वर्मा ,(पर्वतारोही)रॉकी कालीरामन (राजनीति)विनय तेवतिया (कबड्डी)सुरेंद्र,शिखा,(योगा डांस)सुनील तेवतिया (लेखक)केपी मलिक (पत्रकारिता)सुभाष कंबोज (पर्गतिशील किसान)मनोरमा कालीरामन (समाजसेवा)डॉ अनिल कथूरिया,डॉक्टर हरगोविन्द (पर्यावरण)प्रदीप खत्री (पुलिस सेवा) मुनीश कुमार (कुश्ती कोच)आदि को भारत गौरव से सम्मानित किया गया है
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मौजूद रहे श्री भागीरथ चौधरी कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार,विशिष्ट अतिथि श्री चंदन चोहान सांसद बिजनौर,श्री ब्रजमोहन अग्रवाल सांसद भाजपा रणधीर पनिहार विधायक,नरेंद्र बुंदेला आईजी (एनडीआरएफ )पूर्व जिला जज देवेंद्र तेवतिया,युवा नेता करण प्रताप सिंह,नरेंद्र श्रीवास्तव जी,इमरान पार्षद,आदि इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर अवार्ड समारोह के अध्यक्ष तरुण चौधरी,उपाध्यक्ष संदीप सिंह दहिया,सचिव नदीम पहलवान,चीफ पैट्रन सुखबीर संधू पैट्रन वीरेंद्र ढाँडा फाउंडर सुरेंद्र कालीरामन ने आयोजन को सफल बनाने पर सभी अवार्डियो दर्शकों मीडिया कर्मियों और सम्मानित अतिथियों का आभार जताया


