वायनाड में भूस्खलन, एक की मौत. सात लापता

-मुख्यमंत्री वी .डी. सतीशन ने बुलाई आपात बैठक

विशेष प्रतिनिधि
वायनाड। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने मंगलवार को वायनाड में हुए भूस्खलन की घटना को लेकर आपातकालीन बैठक की। इस बैठक में राज्य के कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी भी शामिल हुए, जो वायनाड से ही हैं। बैठक में अनाक्कम्पॉयिल.कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना के वायनाड छोर पर हुए भूस्खलन की स्थिति और राहत.बचाव कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही इस भूस्खलन का भयावह वीडियो भी सामने आया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जाएं। उन्होंने राजस्व मंत्री ए. ण्पी. अनिल कुमार और कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी को तुरंत वायनाड पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए कहा। यह घटना मीनाक्षी पुल के पास कलाड़ी में हुई, जो सुरंग निर्माण स्थल के नजदीक है। निर्माण स्थल पर खोदी गई मिट्टी का बड़ा ढेर भूस्खलन के दौरान ढह गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पिछले 24 घंटों में लगातार हुई भारी बारिश के बाद ढीली मिट्टी धंस गई और नीचे गिर गई, जिससे कार्यस्थल के कुछ हिस्से दब गए।
घटनास्थल से मिली रिपोर्टों के अनुसार, अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। हालांकि, अधिकारियों को संदेह है कि बचाव दल द्वारा खोज जारी रखने के दौरान अभी और अधिक श्रमिक और पर्यटक फंसे हो सकते हैं। यह इलाका पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। भूस्खलन के समय कई निजी वाहन भी वहां आसपास खड़े हुए थे। निर्माण श्रमिकों को परियोजना स्थल तक ले जाने वाली एक बस भी वहां खड़ी थी। आशंका है कि वह भी मलबे में दब गई है।
दमकल और बचाव सेवा कर्मियों, पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बचाव कार्य में मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ;एनडीआरएफ की एक टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। यह घटना मेप्पडी में पिछले 24 घंटों में असाधारण रूप से अधिक 226 मिमी बारिश दर्ज होने के बाद हुई है।
केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ;आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया गया, जहां दिन के दौरान मनंथावडी और वायथिरी क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ;आईएमडी द्वारा पड़ोसी कोझिकोड जिले में भी रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि राज्य के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, मनंथावडी क्षेत्र में 64 मिमी और वायथिरी में दिन के दौरान 123 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button