उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूर्वी डफरपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
शकील बेग
नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूर्वी डफरपुर में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार पमपम ने किया। जल एवं वायु प्रदूषण विषय पर बच्चे विभिन्न प्रकार का प्रोजेक्ट तैयार किये थे। एचएम हर्षवर्धन कुमार ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे प्रदूषण के प्रति जागरूक रहे और नये-नये अविष्कार करे। जिससे समाज और राष्ट्र का कल्याण हो।मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने कहा कि बच्चों के द्वारा यह बनाया गया प्रोजेक्ट समाज और राष्ट्र के लिए लाभदायक होगा। बच्चे बेहतरीन प्रोजेक्ट का निर्माण किए हैं। इसके लिए बधाई के पात्र हैं। यदि लगातार मेहनत करते रहे तो भविष्य में यही वैज्ञानिक और डॉक्टर बनेंगे। तत्पश्चात विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त रिशु कुमार को सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त की रुचि कुमारी तथा तृतीय स्थान हरिओम कुमार, चौथे स्थान पर प्रिया कुमारी तथा पंचम स्थान पर ऋषि कुमार रहे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक साकेत कुमार, अजय कुमार, शैलेश कुमार, सुधाकर, नंदन कुमार, पल्लवी कुमारी एवं अन्य शिक्षकों ने प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में 20 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया। रिशु कुमार के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन से जुड़ा प्रोजेक्ट भूकंप से बचाव के बारे में बताया गया था। आदित्य कुमार ईंधन, रुचि कुमारी वायु प्रदूषण से संबंधित अपना परिणाम प्रस्तुत की। जूही कुमारी जल शुद्धिकरण से संबंधित पढ़ना प्रस्तुत की। जुली कुमारी उत्सर्जन तंत्र के बारे में प्रस्तुति के साथ पढ़ना प्रस्तुत की संध्या कुमारी मादा जनानम के बारे में अपना परियोजना बनाई। हरिओम कुमार कक्षा सप्तम ने नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति से संबंधित अपना परियोजना प्रस्तुत किया। अमन कुमार हृदय के कार्य पद्धति को दर्शाया, करण कुमार सूक्ष्मदर्शी यंत्र के क्रियाविधि को बेहतरीन ढंग से समझाया, युवराज कुमार भी उत्सर्जन तंत्र के बारे में अपना परियोजना प्रस्तुत किया। गुड्डू कुमार वर्ग सप्तम का छात्र थर्मामीटर के कांसेप्ट सहित अन्य छात्रों ने अपने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये।




