देश व प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार : मधुसूदन बवेजा
कुरुक्षेत्र लोस से डा. सुशील गुप्ता भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे
आश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन बवेजा ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से डा. सुशील गुप्ता जैसा सशक्त उम्मीदवार घोषित किया है जोकि भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्टÑीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला की सोच के अनुसार ही कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर डा. सुशील गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया है। डा. सुशील गुप्ता के चुनावी रण में आने के चलते ही इनेलो को अपने राष्टÑीय महासचिव को चुनावी रण में उतारना पड़ा और भाजपा को इस सीट से कोई उम्मीदवार नही मिल रहा है। मधूसुदन बवेजा ने दावा किया कि देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा मंत्रीमंडल में चेहरों का रूप बदलकर लोकसभा चुनाव में वोटरों को रिझाने का काम करना चाह रही है जबकि जनता भाजपा के शासनकाल को देख चुकी है। भाजपा के राज में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। बवेजा ने कहा कि नड्डा की रैली फेल साबित हुई। नायब सैनी ने जनता के लिए अपने दरवाजे खोले तो जनता ने उनके लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए है। बवेजा ने कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस की है। लोग कांग्रेस शासनकाल को याद कर रहे है। जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है।