दिल्ली में महिला समृद्धि योजना का जून से होगा पंजीकरण
हरप्रीत भट्टी नई दिल्ली। भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार राष्टीय राजधानी में पात्र और जरुरतमंद महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह प्रदान करने वाली महिला समृद्धि योजना के लिए रजिस्टेशन जून से शुरु कर सकती है। अधिकारियों ने बताया कि इन योजना के लिए एक पंजीकरण पोर्टल तैयार कर लिया गया है। यह जून के पहले सप्ताह से काम करना शुरु कर देगा। यह योजना 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी वादों में से एक है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस योजना को नए नाम दिल्ली लक्ष्मी योजना के तौर पर शुरु करने की तैयारी में है। इसका फायदा आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की करीब 17 लाख महिलाओं को मिल सकता है। मार्च में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2026-27 का बजट पेश करते समय इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का प्रावधान भी रखा था। सरकार का मकसद महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री ने बार-बार आश्वासन दिया था कि वह इस योजना को एक पुख्ता योजना के साथ शुरु करेंगी ताकि योजना का अधिकतम लाभ उठाया जा सके।
सरकार नेइस योजना को इस तरह तैयार किया है कि इसका फायदा सिर्फ जरुरतमंद महिलाओं तक ही पहुंचे। इसके लिए कुछ जरुरी शर्तें तय की गई हैं।


