” ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को पूरे देश में मजाक बना दिया है,” बागडोगरा में शमिक भट्टाचार्य का तीखा हमला

" ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को पूरे देश में मजाक बना दिया है," बागडोगरा में शमिक भट्टाचार्य का तीखा हमला

 

Oplus_16908288

अजित प्रसाद, सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर मुख्यमंत्री को जमकर घेरा।”भ्रष्टाचार में डूबी है तृणमूल”शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद ही सवाल पूछती हैं और खुद ही जवाब लिखती हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मुख्यमंत्री का दावा है कि बंगाल हर मामले में आगे है, लेकिन हकीकत यह है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल को पूरे देश के सामने एक हास्यास्पद स्थिति में पहुँचा दिया है। कल के घटनाक्रम ने साबित कर दिया कि उनकी पार्टी पूरी तरह से संस्थागत भ्रष्टाचार (Institutional Corruption) में लिप्त है।”केंद्रीय एजेंसियों पर प्रदर्शन और ‘डर’ ईडी (ED) के छापों के खिलाफ टीएमसी के धरने और प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “पूरा देश यह तमाशा देख रहा है और हंस रहा है। तृणमूल को लगता है कि जैसे वे पश्चिम बंगाल में सीआईडी और पुलिस का दुरुपयोग करते हैं, वैसे ही भाजपा भी एजेंसियों का उपयोग कर रही है। हकीकत यह है कि तृणमूल के ऊपर से नीचे तक के नेता भ्रष्टाचार में डूबे हैं, इसीलिए उनमें यह आतंक है।” सिलीगुड़ी में दिया गया यह बयान राज्य की राजनीति में और तनाव बढ़ा सकता है। भाजपा नेता ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में भ्रष्टाचार को ही सबसे बड़ा मुद्दा बनाकर मैदान में उतरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button