महिला थाना प्रभारी/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप 04 दम्पति को एक साथ रहने हेतु किया गया राजी-

ब्यूरो चीफ बाराबंकी* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु महिला थाना/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में-
आज दिनांक 11.05.2025 को पति-पत्नी के परिवारिक विवाद सम्बन्धी मामले में दोनों पक्षों के लोग उपस्थित आये। महिला थाना/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए *04 प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से सुलह समझौता* कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक-दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरूआत करते हुए हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें। महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा दंपति को नवजीवन की शुरूआत की शुभकामनाएं देते हुए समझाया गया कि बीती बातों को लेकर विवाद नही करेंगे और आपस में प्यार से रहेगें। महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा 15 दिन बाद दम्पति की कुशल क्षेम पूछने हेतु पुनः बुलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button