शुभेंदु सरकार का मेगा विस्तार

13 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 को स्वतंत्र प्रभार

विशेष संवाददाता
कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य की पहली भाजपा सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार सोमवार को राजभवन ;लोकभवनद्ध में बेहद भव्य और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। वंदे मातरम और राष्ट्रगान की गूंज के बीच,राज्यपाल आरएन रवि ने कुल 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मेगा विस्तार के साथ ही सुवेंदु कैबिनेट के सदस्यों की कुल संख्या अब 41 हो गई है। इस मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को बेहद बारीकी से साधा गया है,  जो बंगाल में भाजपा की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।
कैबिनेट मंत्रियों में तापस राय, मनोज उरांव,अर्जुन सिंह,गौरीशंकर घोष,  दीपक बर्मन,शारद्वत मुखर्जी,अरूप कुमार दास, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती,  शंकर घोष और दूधकुमार मंडल ने पूर्ण कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
मालती राभा राय, राजेश महतो और इंद्रनील खां को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वहीं,अशोक डिंडा,कौशिक चौधरी,जुएल मुर्मू, हरेकृष्ण बेरा, शांतनु प्रमाणिक, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, नादिया चंद बाउड़ी ,गार्गी दास घोष,अमिया किस्कू,कलिता माजी, बिराज विश्वास,  सुमना सरकार, आनंदमय बर्मन,  विशाल लामा और दीपांकर जाना ने राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।
मंत्रिमंडल विस्तार का बारीक विश्लेषण करें तो साफ पता चलता है कि भाजपा ने उन वर्गों को निराश नहीं किया है जिन्होंने ममता बनर्जी के अभेद्य किले को ढहाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। शपथ ग्रहण समारोह में अधिकांश मंत्री पारंपरिक बंगाली परिधान श्धोती.पंजाबीश् ;कुर्ताद्ध में नजर आएए जो यह संदेश देने की कोशिश है कि भाजपा बंगाल की संस्कृति और अस्मिता के साथ गहराई से जुड़ी हुई है।
गत नौ मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके साथ अग्निमित्रा पाल, दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक,  अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडु ने मंत्री पद संभाला था। आज हुए इस बड़े विस्तार के बाद सभी मंत्री सीधे राज्य सचिवालय श्नवान्नश् के लिए रवाना हो जाएंगे।
नवान्न से आ रही खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज ही मंत्रियों की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे और विभागों का आधिकारिक बंटवारा कर देंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर बंगाल, जंगलमहल और दक्षिण बंगाल के समीकरणों को देखते हुए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार,  शांतनु ठाकुर,  राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पाल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button