मानसून 12 दिन लेट पहुंचा मुंबई, झमाझम बारिश

-बिहार.छत्तीसगढ़ के कई इलाके आज कवर करेगा

विशेष प्रतिनिधि
नई दिल्ली, लखनऊ. पटना । मानसून 12 दिन की देरी के बाद मंगलवार को मुबंई पहुंच गया है। आमतौर पर मानसून 11 जून तक मुंबई पहुंच जाता है। मानसून के पहुंचते ही शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2.3 दिनों में गुजरात और मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है। इसके बाद 3.4 दिनों में उत्तर प्रदेश में भी एंट्री होगी।
इधर, दिल्ली.एनसीआर में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली में सुबह से दोपहर तक तेज धूप और गर्मी का असर रहा। लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। करीब तीन बजे तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। । मध्य प्रदेश के 17 जिलों में सोमवार को बारिश हुई। छतरपुर में बिजली गिरने से दो लड़कियां झुलस गईं। इनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, पंजाब के अमृतसर में आंधी से पेड़ गिरने से बच्चे की जान चली गई। उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में सोमवार दोपहर बाद बारिश हुई। बस्ती में आंधी.बारिश की वजह से पेड़.पोल उखड़ गए। एक पेड़ कार पर गिरा। सड़क पर पोल गिरने से ट्रैफिक जाम हो गया।
हैदराबाद में तेज बारिश हुई। कई सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया। कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। मंगलवार सुबह 5 बजे तक केथीरेड्डीपल्ली में 12.9 सेमी, चंदानगर में 12.7 सेमी और लिंगमपल्ली में 11.7 सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने तेलंगाना के जगतियाल, राजन्ना सिरसिल्ला, मेडक और कामारेड्डी जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राज्य में जबलपुर और मंडला समेत आज 4 जिलों में लू का अलर्ट है। ग्वालियर समेत 30 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, मानसून के लेट होने से इंदौर और ग्वालियर समेत 48 जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई है। 1 जून से अब तक औसत 70.9 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 34.3 मिमी पानी ही गिरा, जो सामान्य से 52ः कम है। पटना और गया समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, किशनगंजए अररिया, पूर्णिया और कटिहार में बादल छाए रह सकते हैं। सोमवार को बक्सर.कैमूर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button