दीक्षांत समारोह का आयोजन किया

 

वाणी  नई दिल्ली,  दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित भारतीय विद्यापीठ इंस्टिट्यूट में Avonleigh University द्वारा भव्य और ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व Avonleigh University के वाइस चांसलर राजेश चौहान और रजिस्ट्रार आर. भावना धवन ने किया। उनके मार्गदर्शन में आयोजित यह समारोह उत्कृष्टता और प्रेरणा का प्रतीक बना।

समारोह में मुख्य रूप से मौजूद रहे—
जस्टिस रजनीश भटनागर
मजिस्ट्रेट रविंदर कुमार पाहुजा
प्रोफेसर डॉ. एम.एन. होंडा
परमजीत सिंह

इन सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपने करकमलों से समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को Avonleigh University की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।इसके साथ ही यूनिवर्सिटी की ओर से बच्चों को भी सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे—

डॉ. अजय कुमार
आर. पी. तुलसियान
राहुल जिंदल
संजय सिंगला
सुभाषी गिरी
अनिल

इन सभी ने मंच पर उपस्थित प्रतिभाशाली बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इसके बाद कार्यक्रम का मनोरंजन भाग शुरू हुआ जिसमें आशु पंजाबी ने अपनी शानदार सिंगिंग प्रस्तुति से माहौल को सुरों से सराबोर कर दिया। उसी उत्साह के साथ बच्चों ने एक के बाद एक डांस परफॉर्मेंस देकर उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने Avonleigh University की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा आयोजन न केवल प्रतिभाओं का सम्मान करता है बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी ने यूनिवर्सिटी के प्रयासों की खूब प्रशंसा की और आयोजन को “यादगार और प्रेरणादायक” बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button