सांसद कमलजीत शहरावत ने गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

नई दिल्ली -गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी एक ब्लाक सुभाष नगर में विशाल तीन दिवसीय कीर्तन दरबार का आयोजन बाबा बुड्ढा साहिब जी के जन्मदिवस पर आयोजित किया गया

इस अवसर पर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की सांसद कमलजीत शहरावत भी पहुंची और गुरुद्वारा साहिब में गुरबाणी कीर्तन सरवन किया, उनके साथ भाजपा नेता राजीव बब्बर , पूर्व मेयर श्याम शर्मा , पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्दरपाल बक्शी , दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य तेजेन्द्र सिंह गोपा , अमरजीत सिंह पप्पू,इन्द्रप्रीत सिंह मोंटी तीनों जिला महामंत्री श्वेता सैनी, कुनाल साहनी, सन्तोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर, कोषाध्यक्ष गगन साहनी, मंडल अध्यक्ष सोनू चड्डा,एच एस सेठी , गुरुमीत कौर ओबरॉय आदि मौजूद रहे गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह वीरजी ने सभी को शाल सिरोपा एवं बाबा बुड्ढा जी का सरुप भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में दीपमाला की गई और लंगर प्रसाद के स्टाल लगाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button