-धूमधाम से मना एनसीपी का स्थापना दिवस
नई दिल्ली। राष्टवादी कांग्रेस पार्टी का 27वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। राष्टीय कांग्रेस पार्टी से असंतुष्ट नेताओं शरद पवार, पीए संगमा और तारिक अनवर ने 10 जून 1999 को इस पार्टी की स्थापना की थी।
एनसीपी केंद्रीय कार्यालय में झंडारोहण के साथ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट के उपमुख्यमंत्री सुमित्रा पवार ने मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी का झंडा फहराया। समारोह स्थल पर पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष स्वर्गीय अजित पवार की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
विशिष्ट अतिथियों में सर्वश्री पाथ पवार, सुनील तलकरे, धीरज शर्मा, संजय प्रजापति, अनुराग दीपक, संजय यादव पूर्व दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, मनीष सभरवाल, मुकेश मलहोत्रा, दीपाली अरोड़ा, एडवोकेट विश्वनाथ अग्रवाल, किरण बाला अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुमित्रा पवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीपी जनहित और विकास के मुद्दे पर लगातार काम कर रही है। अन्य नेताओं ने पार्टी के 27 साल के सफर को याद करते हुए 10 जून को राष्टवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर एनसीपी बठन की बात पर बल दिया। वक्ताओं ने किसानों, युवाओं और महिला सशक्तिकरण को पार्टी की प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुमित्रा पवार की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर दिया।

