संगीत मय श्री रामकथा व संकट हरण अखंड भारत सात दिवसीय महायज्ञ संपन्न,सोमनाथ आष्टा ।
अंतर्राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के प्रधान तथा समाज की सेवा में हमेशा अग्रसर रहते हुए समाज के लोगों के लिए सेवा रूप कार्य करने वाले र,हंसराज सोमनाथ आष्टा अपने मित्रों, सहयोगियों के साथ मिलकर सात दिवसीय संगीतमय राम कथा एवं संकट हरण अखंड भारत महायज्ञ जनकपुरी दशहरा ग्राउंड, 19मई को संपन्न हुआ, इस धार्मिक प्रोग्राम में, पूज्य गुरुदेव श्री बागेश्वर धाम के पंo श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज, सद्गुरु तुलसी पीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी श्री राम भद्राचार्य जी महाराज, जगद्गुरु परमहंस आचार्य जी महाराज सद्गुरुशंकरा चार्य स्वामी स्वामी आनंद सरस्वती जी महाराज काशी, श्री सूर्यनाथ जी महाराज, महा मंडलेश्वर स्वामी नंद सरस्वती जी महाराज, एवं समाजसेवी विनोद सहगल, सोमनाथ आष्टा , डॉ प्रमोद सिंह तोमर, निर्मल सिंह, करतार सिंह जोड़ा, रविंद्र शर्मा, करण सहगल, दिनेश आष्टा, अश्विनी सोनी, रजनी कपूर, पूनम अरोड़ा ,पूनम सिंह, के अलावा जानी-मानी हस्तियों ने इस धार्मिक कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाया। अंतर्राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष र, हंसराजसोमनाथ आष्टा नए पत्रकार को बताया यह यज्ञ करवाने का मुख्य मकसद यह है की आपसी भाईचारा बने, हर घर में सुख समृद्धि शांति बनी रहे।

