बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मिला
रिपोर्ट : विनय चतुर्वेदी (विशेष संवाददाता )
बक्सर, बिहार की 243 विधानसभा सीटों के नतीजो मे एनडीए को प्रचंड जनादेश मिला है। जहां बीजेपी और जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता पवन वर्मा ने कहा कि पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में जनता का विश्वास जीतने में क्यों विफल रही, इसकी वह गंभीरता से समीक्षा करेगी। शाहाबाद प्रमंडल में कुल चार जिले और 22 सीटें हैं। पिछले चुनाव में शाहाबाद में एनडीए को केवल दो सीटें हासिल हुई थीं। इस बार बीजेपी ने पवन सिंह को पार्टी में शामिल करके अच्छा कार्ड खेला है।
बक्सर जिले में विधानसभा सीटों का परिदृश्य इस बार बदलता दिख रहा है। बक्सर सदर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आनंद मिश्रा निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी और लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को 28184 मतों के अंतर से जीत दर्ज़ की है , इस जीत को बक्सर की जनता की जीत बताया है और साथ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी को भी धन्यवाद् दिया जिन्होंने उनके ऊपर विश्वास जताया



