रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे बाइक सवार मां -बेटे की बस की टक्कर मे मौत

 

बिजनौर। बस की टक्कर मे बाइक सवार मां -बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली देहात थाना नहटौर क्षेत्र के गांव जरीफपुर चतर निवासी लोकेंद्र 28 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश सिंह अपनी मां जग्गो देवी 50 बर्ष को बाइक से लेकर अपने मामा नजीबाबाद क्षेत्र के गांव रानीपुर नंगला में रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे। जैसे ही वह हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद के पास पहुंचे तो हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनो का एक ही साइड से आवागमन होने की वजह से सामने से आ रही उत्तराखंड की रोडवेज बस चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय पीछे से जा रहे बोलोरो चालक वसीम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बहरडी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार ने सड़क पर पड़े मां-बेटे को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें चालक वसीम अकेला होने की वजह से कोई बडी घटना नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button