नोएडा जोन ने जीएसटी संग्रह में बनाया नया रिकॉर्ड

-जून माह में 31ः तेजी के साथ 1235 करोड़ का राजस्व

हरप्रीत भट्टी
ग्रेटर नोएडा। राज्य कर विभाग के नोएडा जोन ने वित्तीय वर्ष 2026.27 की दूसरी तिमाही में जीएसटी संग्रह में बड़ी वृद्धि दर्ज की है। राज्य कर विभाग के अनुसार जून 2026 में जोन का जीएसटी संग्रह 1235 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल जून में यह 937 करोड़ था। इस तरह एक साल में 298 करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला है। वृद्धि करीब 31 प्रतिशत रही है।
अप्रैल में 1442.18 करोड़ और मई में 1113.37 करोड़ का संग्रह हुआ था। तीन माह में संग्रह में लगातार इजाफा देखा गया है। अपर आयुक्त संदीप भागिया ने बताया कि जिले में कारोबार बढ़ने से राजस्व भी बढ़ा है। जीएसटी चोरी रोकने के लिए जांच तेज की जा रही है।
गौतमबुद्ध नगर में नए उद्योगों की स्थापना, नोएडा एयरपोर्ट के पास कंपनियों का निवेश और डीएफसी के वेस्टर्न.ईस्टर्न कॉरिडोर से कारोबार को बढ़ावा मिला है। शराबए संपत्ति और अन्य श्रेणियों से भी राजस्व बढ़ा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे और नए प्रोजेक्ट के शिलान्यास से निवेश और बढ़ा है। प्रदेश स्तर पर जून में जीएसटी संग्रह में 12 प्रतिशत वृद्धि रहीए जबकि गौतमबुद्ध नगर जोन ने 31 प्रतिशत वृद्धि के साथ प्रदेश में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button