दिल्ली में नौ आतंकवादी गिरफ्तार
-महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर थी हमले की बड़ी साजिश
-आतंकवादियों से विदेशी हथियार-विस्फोटक बरामद
भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 9 आतंकियों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की इस कार्रवाई को हाल के वर्षों की महत्वपूर्ण आतंकवाद.रोधी सफलताओं में माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसारए गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित आईएसआई और अंतरराष्ट्रीय अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि नेटवर्क का एक हिस्सा दाऊद इब्राहिम के इशारों पर सक्रिय थाए जबकि दूसरे हिस्से का संचालन पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी द्वारा किया जा रहा था। पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड आईएसआई को बताया जा रहा है।
जांच एजेंसियों के मुताबिकए आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्लीए मुंबईए राजस्थान और पंजाब में की गई है। इनके कब्जे से अत्याधुनिक विदेशी हथियारए ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि बरामद विस्फोटक सामग्री को सीमा पार से भारत में पहुंचाया गया था।
सूत्रों का दावा है कि यह नेटवर्क देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। संभावित लक्ष्यों में पावर प्लांटए बिजली उत्पादन एवं वितरण केंद्रए एयरपोर्टए रेलवे स्टेशन और अन्य रणनीतिक महत्व के संस्थान शामिल थे। सुरक्षा बलों के जवानों को भी निशाना बनाने की योजना होने की आशंका जताई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी पूरे नेटवर्क की फंडिंगए हथियारों की आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच कर रहे हैं। एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि नेटवर्क के अन्य सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय तो नहीं हैं। इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा स्पेशल सीपीए स्पेशल सेल द्वारा आज दोपहर 3रू30 बजे पुलिस मुख्यालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में किए जाने की संभावना है।
सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई को राजधानी और देश के संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर संभावित बड़े हमले की साजिश को विफल करने के रूप में देखा जा रहा है।



