सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचिका सरिता शास्त्री के मुखारविंद से श्री कृष्ण का वर्णन सुनाया गया

 

 

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।अलीनगर गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कथा वाचिका सरिता शास्त्री ने गुरुवार को अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का वाचन किया।कथा में गोवर्धन महाराज का प्रसंग सुनाया गया। इसमें बताया गया कि व्रजवासियों द्वारा इंद्र की बजाय गोवर्धन की पूजा करने पर इंद्र क्रोधित हो गए। उन्होंने भीषण वर्षा कर दी। तब श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर व्रजवासियों की रक्षा की। तहसील सिरौलीगौसपुर के अलीनगर में आयोजित इस कथा में आसपास के रखौना, हजरतपुर और कटोरवा गांवों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आचार्य हर्षित दीक्षित शास्त्री विश्व कल्याण के लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं।कार्यक्रम के आयोजक सनोज कुमार यादव हैं। डॉ. अर्जुन कुमार यादव और मनोज कुमार यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कथा का समापन 23 तारीख को होगा। इस दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button