नंदीग्राम में ‘जय श्रीराम बनाम जय बांग्ला नारे’, शुभेंदु अधिकारी के काफिले को घेरकर बवाल

 

भारत पोस्ट संवाददाता  नंदीग्राम |  नंदीग्राम में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले को घेरकर  विरोध प्रदर्शन किया गया। जय बांग्ला और जय श्रीराम नारों को लेकर मंगलवार शाम तृणমূল कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प की स्थिति बन गई।जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी मृत नर्स के घर शोक जताने नंदीग्राम पहुंचे थे। परिवार से मुलाकात कर जब वे टेंगुआ मोड़ होते हुए कांथी लौट रहे थे, तभी  तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने उनके काफिले को लक्ष्य कर “जय बांग्ला” के नारे लगाने शुरू किए।

इसके जवाब में भाजपा समर्थकों ने “जय श्रीराम” के नारे लगाए। कुछ ही देर में माहौल गर्मा गया।काफिला निकल जाने के बाद तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने अचानक हमला कर दिया। इसमें तृणमूल के दो कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिन्हें नंदीग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button