बिहार के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं राजेश राम के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए “संगठन सृजन अभियान” कभी निष्पक्ष हो ही नहीं सकता- आनन्द माधव

बिहार में संगठन सृजन अभियान की सफलता संदेह में

 

अजित प्रसाद,पटना (बिहार) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनन्द माधव ने बिहार में कल से शुरू हो रहे संगठन सृजन अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन साथ ही इसकी सफलता पर संदेह व्यक्त किया है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के रहते यह अभियान निष्पक्ष नहीं हो सकता। आनन्द माधव ने कहा, “जब किसी का निष्पक्षता ही संदेह के घेरे में हो, तो सफलता संदेहास्पद होगा ही। आलाकमान अगर बिहार राज्य में इस अभियान को सफल होते देखना चाहते हैं तो दोनों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करना चाहिये।” बिहार में इनदोनों की विश्वसनीयता नहीं बची तो फिर इनके कार्यकाल में संगठन सृजन अभियान का कोई महत्व नहीं रह जाता है।

आनन्द माधव ने मांग की है कि कृष्णा अल्लावरू एवं राजेश राम दोनों को तत्काल पदमुक्त किया जाए और किसी वरीय अनुभवी नेता को बिहार का प्रभार दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्तमान अधिकारी पार्टी हित में काम नहीं कर रहे हैं और अब भी अपनी दुकान चलाने में लगे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो चुका है और उन्हें पार्टी के भविष्य की चिंता है। हमें पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निष्पक्ष और अनुभवी नेतृत्व की जरूरत है।

वर्तमान अधिकारियों के रहते बिहार में संगठन सृजन अभियान मात्र एक दिखावा ही रह जायेगा। आज के दिन बिहार कांग्रेस से पार्टी के सभी वरिष्ठ एव समर्पित नेताओं का मोह भंग हो चुका है यहॉं तक कि अब सदाकत आश्रम जानें में भी उन्हें संकोच होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button