मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
नारेहड़ा।
नारेहड़ा व खड़ब क्षेत्र के दो विद्यालयों में शुक्रवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपूतली बहरोड अध्यक्ष शिवानी सिंह जी के निर्देशन में मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पैरालीगल वाॅॅलिन्टियर संजय कुमार जोशी ने नालसा (मानसिक रूप से बीमार व बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) स्कीम 2024 तथा मेंटल हेल्थ केयर एक्ट 2017 की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे व मोबाइल के दुष्प्रभाव, बाल विवाह, मृत्यु भोज जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी गई तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई। शिविर में दिनेश गौड, निधि शर्मा, एडवोकेट सिद्धार्थ जांगिड़, घनश्याम कटोडा सहित करीब 150 विद्यार्थी व विद्यालय स्टाफ शामिल हुए।


