बसंत उत्सव के ओज से भरी रही काव्य गोष्ठी
बिलासपुर – संकेत साहित्य समिति बिलासपुर इकाई की गोष्ठी श्री राकेश खरे ‘ राकेश’ के निज निवास राजकिशोर नगर में संपन्न हुई । गोष्ठी की अध्यक्षता गजलकार केवल कृष्ण पाठक , मुख्य अतिथि हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष रत प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक संगम त्रिपाठी , वरिष्ठ साहित्यकार विजय तिवारी ,विशिष्ट अतिथि अमृतलाल पाठक सफल संचालन हरवंश शुक्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन राकेश खरे ‘ राकेश’ ने किया। गोष्ठी की विशेषता ‘ गंगाजली’ पुस्तक का लोकार्पण रहा।
काव्यगोष्ठी में शिरकत करने वाले प्रमुख कवि थे गीतकार विजय तिवारी, गजलकार , अमृतलाल पाठक, केवल कृष्ण पाठक , अंजनी कुमार तिवारी ‘सुधाकर ‘, हरवंश शुक्ला, शिव शरण श्रीवास्तव ‘ अमल’, अशरफी लाल सोनी, संगम त्रिपाठी,पूर्णिमा तिवारी, नरेन्द्र कुमार शुक्ल ‘ अविचल’ ,राजकुमार द्विवेदी ‘ बिंब’, दिनेश्वर राव जाधव, जगतारन डहरे , विनय कुमार पाठक
श्रीमती वन्दना खरे, राकेश खरे ‘राकेश ‘ राजेश सेवतकर थे
काव्य गोष्ठी का रंग जहां बसंत आगमन से गहराया रहा वहीं विसंगतियों पर जमकर हास्य व्यंग का प्रहार रहा ।अध्यक्षीय वक्तव्य में गोष्ठी को न केवल सफल बल्कि समाज को दर्पण दिखाने वाला , सुसंस्कृति, एकता भाईचारे के बीज रोपण के लिए प्रेरणात्मक आवश्यक बताया साथ ही राकेश खरे ” राकेश” द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ महिने की 20 तारीख को संकेत साहित्य समिति द्वारा माह में आने वाले कवियों का जन्मदिवस मनाने की घोषणा की अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन मनीषा एवं अर्चना द्वारा जलपान वितरण के साथ हुआ।



