साधारण व्यक्ति के लिए रात को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खुलना ही होगा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का लक्ष्य: डॉ. राजकुमार आज़ाद

नगर निगम के वार्ड नंबर 34 के शनिचरा स्थान के निकट जवाहर कॉलोनी में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के तत्वाधान में मुंगेर प्रमंडलीय मानवाधिकार सम्मेलन का आयोजन

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। सदर प्रखंड के बेगूसराय नगर निगम के वार्ड नंबर 34 के शनिचरा स्थान के निकट जवाहर कॉलोनी में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के तत्वाधान में मुंगेर प्रमंडलीय मानवाधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रमंडल अध्यक्ष रामविलास महतो ने की। मंच संचालन बेगूसराय के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अभिमन्यु सिंह ने किया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संगठन के प्रदेश संरक्षक डॉ. राजकुमार आज़ाद तथा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भोला महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आजतक आतंकवादी के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा रात के 12 बजे खुलता था। लेकिन अब साधारण व्यक्ति के लिए जब रात के बारह बजे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खुलेगा, तभी राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का लक्ष्य पूर्ण होगा। भोला महतो ने कहा कि जिस दिन से व्यक्ति मानव का अधिकार जान जायेगा, व्यक्ति वास्तविक रूप से स्वतंत्र हो जायेगा। अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू शरण, सलाहकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुण कुमार पासवान, वेद प्रकाश, जेपी सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह, क्रांति जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बिन्द, महिला प्रमंडल अध्यक्ष राजो देवी, महिला बेगूसराय जिला अध्यक्ष कंचन कुमारी, महिला खगड़िया जिला अध्यक्ष नीरा देवी, बेगूसराय जिला महासचिव प्रशांत कुमार, शेखपुरा जिला उपाध्यक्ष चन्दन राम, खोदाबंदपुर प्रखंड अध्यक्ष बाबू प्रसाद यादव, जमुई जिलाध्यक्ष मो. मजहर हुसैन, शिक्षक बालेश्वर महतो, रामचंद्र केवट, अधिवक्ता मुकेश रौशन, रामानंद राय आदि ने सम्बोधित किया। बेगूसराय जिला के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़कार, माला पहनाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों के प्रखंडो से पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button