पुलिस आयुक्त ने याद किया पुलिस अधिकारियों के बलिदान को
पुलिस स्मारक पर जा कर दिया सैल्यूट, कहा उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी
अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: आज पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय में पुलिस आयुक्त सी सुधाकर ने अपनी कुर्बानी देने वाले पुलिस अधिकारियों और जवान कई याद किया।
शदीद स्मारक पर उन्होंने वीर जवानों ओर पुलिस अधिकारियों को सैल्यूट देकर याद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करते हैं। जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति दी और सर्वोच्च बलिदान दिया। हम अपने समुदायों की रक्षा में उनके अटूट समर्पण, निस्वार्थता और साहस को याद करते हैं। यह दिन इन वीरों के साहस और समर्पण की याद दिलाता है और हमें लोगों की सेवा करते रहने के लिए प्रेरित करता है।पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है, यह दिन पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए समर्पित होता है।
पुलिस स्मृति दिवस, जो हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है, भारतीय पुलिसकर्मियों की शहादत को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर है, यह दिन उन बहादुर आत्माओं को याद करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जान गंवाई, 1959 में चीन के साथ सीमा पर हुए एक हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में इसकी शुरुआत हुई, इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें श्रद्धांजलि समारोह और शोक सभाएँ शामिल होती हैं, यह दिन समाज में पुलिस बल के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी बनता है। आज के दिन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के प्रति सम्मान प्रकट करना और उनकी सेवा को सराहना है, साथ ही, यह समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, यह दिन लोगों को यह याद दिलाता है कि सुरक्षा के लिए पुलिस बल का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

