बिहार भेजी जा रही टेट्रा पैक शराब बरामद, होटल से आरोपी गिरफ्तार
*सिलीगुड़ी।* प्रधाननगर थाना क्षेत्र के जंक्शन इलाके स्थित एक होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में टेट्रा पैक शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से बिहार में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष टीम ने सादे कपड़ों में होटल के एक कमरे में छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे में रखे एक सूटकेस से करीब *150 से 200 टेट्रा पैक शराब* बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब *25 से 30 हजार रुपये* बताई जा रही है।
### बिहार ले जाने की थी तैयारी
जांच में पुलिस को आशंका है कि बरामद शराब को बिहार ले जाकर अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। तलाशी के दौरान आरोपी शराब की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब को जब्त कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
### सहरसा का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान *भास्कर कुमार, निवासी **सहरसा जिला, बिहार* के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जा रहा है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की आपूर्ति कहां से हुई थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




