सफाई कर्मचारी से मारपीट करने वाले दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रोष प्रदर्शन

 

नई दिल्ली – पश्चिमी जिला के अन्तर्गत आने वाले तिलक नगर के कृष्णापुरी में MCD कर्मचारी के साथ आम आदमी पार्टी तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह के रिश्तेदारों द्वारा एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट, गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार करने के विरोध में दोषी लोगों के खिलाफ तिलक नगर भाजपा की पूर्व विधायक प्रत्याक्षी श्वेता सैनी जो की पश्चिमी जिला की महामंत्री है के नेतृत्व में जोरदार रोष प्रदर्शन कृष्णापुरी किया गया और दोषी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की गई ।

इस अवसर पर केशोपुर वार्ड के निगम पार्षद हरीश ओबरॉय, ख्याला वार्ड से निगम पार्षद शिल्पा कौर बिट्टू, पूर्व निगम पार्षद गुरुमुख सिंह बिट्टू, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण डंग सहित अमित कोहली, प्रवीण अरोड़ा बिल्ला,चरनजीत सिंह लवली, रेनू भल्ला, पूजा मैनी चड्डा,रेखा यादव,अवी लाम्बा, राजेश सहाल, मंडल अध्यक्ष ज्योति चन्द्रा आदि बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस रोष प्रदर्शन में भाग लिया वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव बब्बर ने भी इस घटना की निंदा की और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।रोष प्रदर्शन करने वाले लोगों के हाथ में इन्साफ की मांग को लेकर तख्तियां उठाई हुई थी। श्वेता सैनी ने कहा कि क्षेत्र में आम आदमी पार्टी द्वारा किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। और जब तक दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button