राजस्थान पेंशनर समाज ने मनाया ‘राष्ट्रीय पेंशनर दिवस’ !

 

कोटपूतली-
राजस्थान पेंशनर समाज जिला कोटपूतली-बहरोड़ द्वारा मंगलवार को स्थानीय पेंशनर्स समाज कार्यालय पर संरक्षक श्याम सुंदर पालीवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने सभी पेंशनर्स को शुभकामनाएं प्रेषित की और महासचिव बृजभूषण कौशिक ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला।
महासचिव कौशिक ने बताया कि 17 दिसंबर 1982 को सर्वोच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा था कि पेंशन पेंशनर्स का अधिकार है न कि कोई अनुग्रह राशि। यह फैसला स्व. डी.एस. नाकारा के प्रयासों का परिणाम था। जिन्हें इस अवसर पर कृतज्ञता के साथ याद किया गया।
बैठक में पेंशनर्स को आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के तहत आ रही समस्याओं के समाधान हेतु प्रांतीय कार्यकारिणी को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही सफल प्रांतीय अधिवेशन के आयोजन के लिए प्रांतीय अध्यक्ष और कार्यकारिणी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, कार्यालय सचिव सुरेश चंद्र शर्मा, कार्यालय प्रभारी किशनलाल जांगिड़, हजारीलाल कटारिया, कैलाश जाट, बुद्धाराम आर्य सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने किया और अंत में उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button