गृहमंत्री अमित शाह दुर्गा पूजा बोधन के शुभारंभ पर कल आयेंगे कोलकाता,संतोष मित्र स्क्वायर के पूजा समारोह में होंगे शामिल
अजित प्रसाद /कोलकाता : देश के गृह मंत्री अमित शाह कल सुबह 10 बजे कोलकाता के प्रसिद्ध संतोष मित्र स्क्वायर में दुर्गा पूजा बोधन के शुभ अवसर पर औपचारिक उद्घाटन के लिए पधारेंगे। पूजा के इस शुभारंभ को लेकर पूरे इलाके में उत्साह और तैयारियों का माहौल है।
“सजधज कर तैयार है पूरा स्क्वायर, यह हमारे लिए बहुत गर्वের क्षण,” ऐसा कहा संतोष मित्र स्क्वायर पूजा समिति के मुख्य आयोजक सजल घोष ने। उन्होंने यह भी बताया कि माननीय गृह मंत्री के स्वागत और आतिथ्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
पूजा मंडप की सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा ব্যবস্থाओं की निगरानी स्वयं समिति कर रही है, ताकि यह विशेष दिन यादगार बन सके।



