पारा विधिक स्वयंसेवकों की रिपोर्टिंग सुप्रीम कोर्ट के फैसले में निभाएगी अहम भूमिका

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में दी गई पारा विधिक स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय के सभागार में शुक्रवार को पारा विधिक स्वयंसेवकों की ट्रेनिंग हुई। जिसमें जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने पारा विधिक स्वयंसेवकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विशेष जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयंसेवकों की रिपोर्ट माननीय सर्वोच्च न्यायालय के लिए अहम होगी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों, पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2025 से संबंधित कार्य की रिपोर्टिंग पारा विधिक स्वयंसेवक करेंगे। जिसमें मतदाताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनने का भी काम करेंगे। मतदाता सूची से वंचित लोगों को नाम जोड़ने या फिर मृत व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट हटाने के लिए उसे साइबर कैफे या बीएलओ संपर्क कर काम करवाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव, कार्यकर्ताओं से मिलकर विशेष रूप से मतदाता सूचित निरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग देने की अपील की। दूसरी तरफ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश करूणानिधि आर्य ने पारा विधिक स्वयंसेवकों को बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य की रिपोर्टिंग जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपा जाएगा। जिसमें पारा विधिक सेवकों की भूमिका माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा 8 सितंबर 2025 को होनेवाले फैसले में अहम होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के बाद पारा विधिक स्वयंसेवक बंद लिफाफे में कार्य की रिपोर्टिंग प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश को देंगे। जिसे माननीय सर्वोच्च न्यायालय को भेजा जाएगा। ट्रेनिंग में पारा विधिक स्वयंसेवक नंदकिशोर दास, अरविंद कुमार, गौरव भारद्वाज, सिद्धार्थ सुमन, राजीव कुमार, अमित कुमार, चंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गौतम कुमार, फिरोज आलम, विवेकानंद राय, देवराज कुमार, धीरज यादव, मोहम्मद जुल्ककर अली, मुकेन्द्र कुमार पासवान, राजेश कुमार, मोहम्मद ताहिर आलम, अफजल अमानुल्लाह, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, राम विनोद कुमार, प्रभात कुमार, प्रमोद रजक, सुबोध मालाकार, रतन कुमार, मोहम्मद कुनैन अली, फिरोज आलम, अभिषेक कुमार, प्रभात कुमार सिंह, राज दीपक प्रसाद गुप्ता आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button