रिष्ठ प्रोफेसर शेफाली रॉय बनी पटना विश्वविद्यालय का नया विकास पदाधिकारी

 

पटना | पटना विश्वविद्यालय में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राजनीति विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर शेफाली रॉय को पटना विश्वविद्यालय का नया डेवलपमेंट ऑफिसर (विकास पदाधिकारी) नियुक्त किया गया है। वह अपने वर्तमान शैक्षणिक और विभागीय दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ इस अतिरिक्त प्रभार को भी संभालेंगी। कुलपति के आदेशानुसार रजिस्ट्रार द्वारा 24 जून को जारी यह आदेश 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा। अधिसूचना के मुताबिक, प्रो. शेफाली रॉय अगले आदेश तक इस पद पर कार्यरत रहेंगी। इस नियुक्ति से जुड़े पत्र की प्रतिलिपि संबंधित को भेज दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button