राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार डा.सुरेन्द्र शर्मा का इस्तकबाल किया गया
जयपुर,6 अक्टूबर 2025 कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ राजस्थान के ऑडिटोरियम में मीम सीजन 2 यंग सिटीजन ऑफ़ इंडिया की ओर से इंटर स्कूल क्विज और स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुरेंद्र शर्मा का इस्तकबाल किया गया।
इस प्रतियोगिता में जयपुर और टोंक के 11 स्कूलों ने भाग लिया सभी स्कूलों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। पहला लाइफ टाइम एच एम सुलेमान अचीवमेंट अवार्ड से रेशमा खान को देकर नवाजा।प्रोग्राम की मुख्य अतिथि बशीरन बेगम रही। विशेष अतिथि मे आकाशवाणी की डायरेक्टर रेशमा खान,वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन खानु खान बुधवाली,ए एल पेपर के डायरेक्टर जावेद खान कागज़ी, ज्वैलरी व्यापारी शकील अंसारी,डॉ आरिफ हुसैन,अंजुमन तालीमुल मुस्लिम के सेक्रेटरी शब्बीर खान, ओसवाल सोप ग्रुप के अचल जैन,जामा मस्जिद के सेक्रेटरी ज़हीरुल्लाह खान,जिन एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर डॉ आजम बैग,अल कबीर के असरार कुरैशी,सी के एस हॉस्पिटल के सीईओ डॉक्टर शरीफ खान ,वरिष्ठ पत्रकारों संजय शर्मा एवं इमरान खान,सुप्रीम कोर्ट के वकील हमनशीन अहमद,चिन्मय केडिया,टैक्सेशन के एडवोकेट सज्जाद अजीज,रिटायर्ड आईएएस यू डी खान, बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट याकूब अली खान,हर्ष वर्धन समेत्रिक,अमन फायर वर्क डायरेक्टर फरहान फारूकी,अमीरा प्रिंट के डायरेक्टर नूर इस्लाम,अमन फायर वर्क के फरहान फारूकी,मार्शल एडवरटाइजमेंट डायरेक्टर जुल्फिकार अली मौजूद थे।
वक्ताओं ने अपने-अपने विभाग को लेकर बच्चों को कैरियर गाइडेंस और करियर काउंसलिंग की। इस प्रोग्राम में वकील हमनशीन अहमद ने कहा कि माइनॉरिटी में शिक्षा को लेकर काफी जागरूकता आई है अब शिक्षा के क्षेत्र में 2023-24 में 79.5%तक बढ़ी है।
जे एल एन एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ आज़म बैग ने कहा कि विप्रो के अजीम प्रेम जी जैसी शख्सियत ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी कमाई के 1774 करोड़ खर्च किया जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके।
मैनेजर सारा इस्माइल ने बताया कि यह दूसरा सीजन कामयाबी के साथ पूरा हुआ जयपुर और टोंक की स्कूलों ने इसमें भाग लिया उन्होंने कहा कि साल भर अलग-अलग स्कूल में जाकर इंट्रा स्कूल कंपटीशन किया जाता है फिर वहां से जीतने वाली टीम को इंटर स्कूल कंपटीशन के लिए बुलाया जाता है इस तरह सभी स्कूलों के बीच पहले सेमीफाइनल होता है और फिर ग्रैंड फिनाले सभी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया 250 से ज्यादा स्टूडेंट्स प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे थे।


