दो मासूम बच्चों के डबल मर्डर से फैली सनसनी
बड़ी बहन ने की दो छोटी बहनों की गला घोटकर हत्या - एसपी नीरज कुमार जादौन ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
बिजनौर। नूरपुर थाना क्षेत्र के गोहावर में दो मासूम बहनों की गला घोटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घर में दोनों के शव पड़े मिलने से सनसनी फेल गई। पुलिस ने बड़ी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी है। घटना की सूचना पर एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शक के आधार में बड़ी बहन को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दोनो शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोहावर निवासी सहदेव अपनी पत्नी सविता और 6 बच्चों के साथ रहते थे। बच्चों में पांच बेटी और एक बेटा है। देर रात सहदेव की दो बेटी श्रुति (7) और पवित्रा (5) साल का गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बच्चों की बड़ी बहन पहले सविता के पहले पति पुखराज से है। वहीं मृतक बच्चियां दूसरे पति सहदेव से हैं। सहदेव आस्करीपुर में भट्टे पर मजदूरी का काम करता है। सहदेव अपनी पत्नी सविता और 6 बच्चों के साथ रहते थे। बच्चों में पांच बेटी और एक बेटा है। देर रात सहदेव की दो बेटी श्रुति और पवित्रा का गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बच्चों की बड़ी बहन पहले सविता के पहले पति पुखराज से है। वहीं मृतक बच्चियां दूसरे पति सहदेव से हैं। सहदेव आस्करीपुर में भट्टे पर मजदूरी का काम करता है।