झंडारोहण संकल्प के साथ सोम महायज्ञ वेद रामायण कथा का हुआ आरंभ

महाभारत काल के बाद कलयुग में पहली बार बनेगा सोमरस

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आज सोम महायज्ञ वैद रामायण कथा का आयोजन ध्वजारोहण एवं संकल्प के साथ आंरम्भ किया गया।
यह आयोजन 08 मई से 18 मई 2025 तक नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान मे किया जाएगा इस सोम महायज्ञ में वेद- रामायण कथा के साथ-साथ सोमरस का निर्माण भी किया जाएगा यह सोमरस हमारे वेद पुराणों में वर्णित अति प्राचीन है और महाभारत काल से पहले तक सोम रस का निर्माण किया जाता था लेकिन कलयुग के 5000 साल बाद यह पहला अवसर है जब सोमरस का निर्माण किया जा रहा है इस कार्यक्रम मे महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण कथा सहित वेद क्या कहते हैं वेद दर्शन का सरल व्याख्यान वेदकथा का भी आनंद पूर्ण वर्णन किया जाएगा। यह सोम महायज्ञ इस लिए भी अपने आप मे महत्वपूर्ण है क्योंकि आज से करीब पांच हजार वर्ष पहले आखरी बार इस सोम महायज्ञ को महाभारत काल के समय आखरी बार निर्माण किया गया था तब यह भगवान श्री कृष्ण की अध्यक्षता मे इंद्रप्रस्थ (दिल्ली)मे हुआ था ऐसा वर्णन है और आज ये वर्तमान मे चल रहे इस कलयुग मे पहली बार यह सोम महायज्ञ होने जा रहा है जो सभी सनातन धर्म को मानने और विश्वास रखने वालों के लिए एक गौरव और हर्ष का विषय है यह वही सोमरस है जिसका सेवन देवलोक मे देवता गण पान करते हैं जिसका वर्णन हमारे पुराणों मे वर्णित है। सोमरस सेवन करने वाला हमेशा युवा और रोगों से मुक्त रहता है इस सोमरस को भारत सरकार की और से भी मान्यता प्राप्त हो चुकी है इस आयोजन का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिकों को रोग मुक्त और आनंद युक्त बनाना है जिससे हमारा भारत देश विश्व गुरु बनने की और आगे बढ़े और साथ ही धर्म प्रचार और पुरानी परम्परा जीवित की जा सके। सोम महायज्ञ का संकल्प आर्षेय मोहनेन्द्र विश्वामित्र सोम ऋषि आचार्य वेदालंकार विश्वविजेता संगीत शास्त्रार्थ महारथी याज्ञिकसम्राट कर्मकाण्डीय रामायण महासम्राट लगभग छः सौ रामायणों का अध्येता सोमरस निर्माता निर्देशक भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एवं सनातन धर्म गुरु आचार्य देवेंद्र आर्य जी के सानिध्य में राकेश उज्जैनवाल ,प्रेम जी सहित अन्य साथियों ने झंडा रोहण सहित संकल्प लिया। इस शुभ अवसर पर सोम महायज्ञ वैद रामायण कथा के प्रबंधक सनातन धर्म गुरु आचार्य देवेंद्र आर्य ने कहा कि हमारा उद्देश्य सबको रोग मुक्त करना है और सोमरस के सेवन से सभी प्रकार के रोगों का नाश होता है और इस आयोजन से हजारों लोगों रोजगार भी प्राप्त होगा हम पूरे भारत में 108 स्थानों पर इस प्रकार का आयोजन करेंगे आचार्य कन्हैया लाल त्रिपाठी यज्ञ प्रबंधक के साथ साथ कार्यक्रम के आयोजकों सहित निषाद सेना के अध्यक्ष अशोक साहनी जी,मे हिन्दू हूँ संघठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परशुराम झा ,डॉ0 आर राठौर, ऋतिक शर्मा, रोहित उज्जैनवाल और मिडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वाजिद निज़ामी सहित अन्य साथियों ने भी ध्वजारोहण व कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button