खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता करेंगे काव्य कृति दो रत्न पुस्तकों का विमोचन
बेगूसराय ब्यूरो। जिले की सुविख्यात कवयित्री एवं शिक्षिका आचार्य अर्चना चौधरी अर्पण की तीसरी काव्य कृति भारत के दो रत्न अभिनव एवं अद्वितीय प्रकाशित रचना है। जिसका लोकार्पण बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के कर कमलों से 7 सितंबर को डीपीएस के भव्य कवि सम्मेलन में होगा। विदित हो कि यह भव्य कवि सम्मेलन युवा साहित्यकार मिन्टू कुमार के संयोजकत्व में आयोजित होगी। इस कवि सम्मेलन में बिहार के अलावे असम और उत्तर प्रदेश के कवियों का भी काव्य पाठ होगा। भारत के दो रत्न: सुभाष और गाँधी कवयित्री की तीसरी पुस्तक है। उनकी पहली कृति युग पुरूष गांधी जो 2003 में प्रकाशित हुआ था। जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अनुशंसा एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बछवाड़ा प्रखंड के एक छोटे से गांव रूपसवाज में जयदेव राय की पुत्री के रूप में 1971 में कवयित्री का जन्म हुआ। उत्तरोत्तर शिक्षा का अलख जगाते हुए यह अपने गांव रूपसवाज की पहली पोस्ट ग्रेजुएट महिला होने का गौरव प्राप्त किया और अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी। भारत के दो रत्न सुभाष और गांधी पूर्ण रूप से काव्यग्रंथ है। जिसमें नेताजी सुभाषचंद्र बोस और महात्मा गांधी द्वारा आजादी की लड़ाई में योगदान को काव्यात्मक रूप दिया गया। दोनों महापुरुषों ने इस देश की आजादी के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया। प्रस्तुत पुस्तक अपने आप में बेमिसाल है। जिसकी भाषा सरल एवं सहज होते हुए भाव प्रधान है। हर समस्याओं को सुई, कैंची, कठोरता, कोमलता, शांति एवं क्रांति की आवश्यकता पड़ती है। तभी समाधान पूर्ण होता है। कवयित्री की यह रचना अनमोल है। इस देश को जितनी गांधी की आवश्यकता है, उतनी सुभाष की भी। शांति और क्रांति के बिना कोई भी देश, कोई समाज उनन्त नहीं होता।




