बिहार में मंगनी लाल मंडल का अतिपिछडा ही नहीं सभी वर्गों पर पकड़

संजीव ठाकुर
पत्रकार

पटना,14 जून 2025 (एजेंसी)।बिहार के सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता मंगनी लाल मंडल ने आज राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पार्टी के नेता तेजस्वी यादव, डॉ.मीसा भारती एवं अन्य कई शीर्ष नेता मौजूद थे। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा 19 जून को की जाएगी। श्री मंडल पार्टी नेता जगदा नंद सिंह का स्थान लेंगे।

राज्य के मधुबनी जिले के रहने वाले श्री मंडल पिछले चार दशक से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं। इस दौरान बिहार विधान परिषद के सदस्य, बिहार की राजद सरकार में मंत्री एवं लोक सभा एवं राज्य सभा के सदस्य रहे हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत आपातकाल के दौरान से की थी।

जाने-माने समाजसेवी अरविंद पाठक ने उनके राजद प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है,कि श्री मंडल बिहार में सिर्फ अतिपिछडा समाज के ही नहीं सभी वर्गों के सर्व मान्य नेता हैं। मिथिला में अगड़ी जातियों पर भी उसकी गहरी पकड़ है। एल.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button