महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संचालन समिति की बैठक

*उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत 78 प्रकरणों पर हुई चर्चा*

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी, कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में समिति के समक्ष कुल 78 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिन पर सदस्यगणों द्वारा विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाए तथा जिन प्रकरणों में शासकीय रिपोर्ट या जांच लंबित है, उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, जिससे पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित राहत मिल सके।

*रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष हिंसा और उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं-बालिकाओं के लिए है त्वरित संबल*

उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना राज्य सरकार द्वारा ऐसी महिलाओं और बालिकाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए संचालित की जा रही है जो हिंसा, उत्पीड़न या गंभीर अपराधों की शिकार होती हैं। इस योजना का उद्देश्य पीड़िताओं को न केवल आर्थिक सहयोग देना है, बल्कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के दौरान संबल प्रदान करना और समाज में पुनः सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना भी है। इस कोष के माध्यम से बलात्कार, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी तथा अन्य अपराधों से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं को समयबद्ध राहत दिलाई जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और न्याय की राह में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन,अपर पुलिस अधीक्षक श्री विकास त्रिपाठी जिला प्रोबेशन अधिकारी, ए0सी0एम0ओ0, ए0डी0 अभियोजन,महिला कल्याण विभाग के अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button