स्वाट सर्विलांस व कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सफल अनावरण 03 अभियुक्त गिरफ्तार

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ

बाराबंकी थाना कोतवाली के ग्राम फतेहाबाद, बड़ेल क्षेत्र में मिले युवती के शव से सम्बन्धित घटना का स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सफल अनावरण, 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद-
दिनांक 07.07.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फतहाबाद में एक युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 664/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटना के सफल अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा तथा सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 02.08.2025 को प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1. राजाराम गौतम पुत्र लल्लू 2. बुधराम रावत उर्फ जानी पुत्र श्रीपाल 3. सीताशरण रावत पुत्र सहजराम निवासीगण पाटमऊ थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को मंजीठा रोड के पास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया।
उक्त घटना के अनावरण के क्रम में युवती के आवागमन के मार्ग के सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का अवलोकन किया गया, तथा जमीनी स्तर पर अभिसूचना संकलन हेतु टीमें लगायी गई। प्राप्त सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग व जमीनी स्तर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर घटना का सफल अनावरण किया गया है। पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण ट्रक ड्राइवर तथा खेतों में मजदूरी का कार्य करते हैं तथा उनके द्वारा उक्त घटना कारित की गई। समस्त साक्ष्यों को विश्लेषित करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. राजाराम गौतम पुत्र लल्लू निवासीगण पाटमऊ थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
2. बुधराम रावत उर्फ जानी पुत्र श्रीपाल निवासीगण पाटमऊ थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
3. सीताशरण रावत पुत्र सहजराम निवासीगण पाटमऊ थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी

*बरामदगी-*
घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button