सुखमिला अग्रवाल भूमिजा सम्मानित

 

लाल बिहारी लाल
नई दिल्ली । शान्ति मेमोरियल वजीरगंज गोंडा उत्तर प्रदेश की पंजीकृत साहित्यिक व सामाजिक संस्था ‘शांति फाउंडेशन‘ की ओर से देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठि व सम्मान समारोह में सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को उनके द्वारा किया जा रहे साहित्यिक व सामाजिक श्रेष्ठ कार्यों व महत्वपूर्ण योगदान हेतु ‘सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय सम्मान -2025’ प्रदान किया गया है।
सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को उनकी साहित्यिक व सामाजिक उपलब्धियों के लिए पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। सुखमिला अग्रवाल भूमिजा का साहित्यिक लेखन योगदान विशेष कर सामाजिक चेतना पर केंद्रित रहता है। सुखमिला अग्रवाल की साहित्यिक यात्रा काफी रोचक है उनकी लेखन यात्रा बहुत देर से शुरू हुई किंतु अपनी अलग लेखन शैली तथा निरंतर अथक मेहनत व लगन से बहुत कम समय में ही उन्होंने साहित्यानुरागियों में अपना एक स्थान बना लिया है। नववर्ष में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने पर सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को बहुत-बहुत बधाई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button