बिहार में घुसे जैश के 3 आतंकी कौन? नेपाल के रास्ते ही क्यों आए, क्या एंट्री है बहुत आसान,

 

  बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुस गए हैं. इसकी वजह से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान नेपाल के रास्ते घुसे हैं.बिहार में चुनाव से पहले खलबली मच गई है. बिहार में तीन आतंकियों की एंट्री हो चुकी है. नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी बिहार में घुसे हैं. बिहार पुलिस ने इसे लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है. पुलिस ने आतंकियों की फोटो और कुंडली भी जारी की है. आतंकियों की एंट्री से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप है. पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की एंट्री ऐसे वक्त में हुई है, जब बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है. खुद राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि बिहार में घुसे ये तीनों आतंकी कौन-कौन हैं और नेपाल के रास्ते ही ये क्यों घुसे हैं?बिहार पुलिस की मानें तो ये तीनों आतंकी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं. ये तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं. इनकी पहचान हसनैन अली, आदिल हुसैन, और मोहम्मद उस्मान के रूप में हुई है. हसनैन अली रावलपिंडी का, आदिल हुसैन उमरकोट का और मोहम्मद उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है. यहां बताना जरूरी है कि बहावलपुर जैश का गढ़ है. ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में बिहार में दाखिल हुए. पुलिस ने इनके नाम, तस्वीरें और पासपोर्ट विवरण जारी कर हाई अलर्ट घोषित किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button