बकाया भुगतान के लिए भटक रहा टेंट संचालक

-विधानसभा चुनाव के दौरान लगाया था टेंट

-जल्द भुगतान का मिला था आश्वासन
हाजीपुर। विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान प्रशासनिक कार्यों के लिए टेंट एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने वाले एक स्थानीय टेंट संचालक को अब अपनी बकाया राशि के भुगतान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। भुगतान नहीं होने से परेशान टेंट संचालक ने प्रखंड विकास पदाधिकारीए पटेढ़ी बेलसर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बेलसर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी टेंट व्यवसायी पप्पू कुमार पांडे ने बीडीओ को दिए आवेदन में बताया है कि प्रखंड कार्यालय के ज्ञापांक 1012ए दिनांक 14 अक्टूबर 2025 के तहत उन्हें विधानसभा चुनाव से संबंधित कार्य करने का आदेश दिया गया था। आदेश के बाद उन्होंने चुनावी कार्यों के लिए टेंटए पंडालए जरनेटरए कुर्सीए टेबलए बिस्तरए लाइटए पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं। कार्य शुरू करने के लिए उन्हें अग्रिम राशि के रूप में एक लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया था।
आवेदन के अनुसार विधानसभा चुनाव का पूरा कार्य संपन्न होने के बाद उन्होंने करीब साढ़े नौ लाख रुपये का विपत्र ;बिलद्ध कार्यालय में जमा किया। उस समय अधिकारियों द्वारा जल्द भुगतान का आश्वासन दिया गया।
टेंट संचालक का आरोप है कि विधानसभा चुनाव समाप्त हुए छह माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद जब वह स्वयं जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर भुगतान की स्थिति की जानकारी लेने गए तो वहां से उन्हें हैरान करने वाला जवाब मिला। उन्हें बताया गया कि संबंधित कार्य उनके द्वारा नहीं बल्कि जिला स्तर पर चयनित किसी अन्य वेंडर द्वारा कराया गया था। यह सुनकर वह स्तब्ध रह गएए क्योंकि उनके पास कार्यादेश से लेकर भुगतान के अग्रिम दस्तावेज और कार्य निष्पादन से जुड़े प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से अविलंब बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button