पीएम मोदी के स्वागत को तैयार कानपुर, 30 को सभा के लिए अंतिम चरण में तैयारियां

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। मानवता के खिलाफ विश्व में आतंकवाद के मसीहा पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भरपूर सबक सिखाने के बाद आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए कानपुर पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 30 मई को प्रस्तावित है जिसके लिए सीएसए ग्राउंड में पंडाल लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जनसभा स्थल के लिए 3 हैंगर बनाए जा रहे हैं।
जो तैयारियां की जा रही हैं उनके मुताबिक बीच के हैंगर में मंच बनाया जाएगा। मंच पर बैठने के लिए सिर्फ 10 से 12 लोग ही होंगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी करीब 2 घंटे कानपुर में रुकेंगे।
इसी के साथ गर्मी से बचाव के लिए मुख्यमंत्री योगी द्वारा दिए गये निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।
यहां बनाये पंडाल में बैठने के लिए करीब 30 ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। हर ब्लॉक में ठंडा पानी पीने और कूलर के इंतजाम रहेंगे। पार्किंग में छांव व पीने के पानी का इंतजाम रहेगा।
तैयारी में जुटे अधिकारियों के मुताबिक लोकार्पण व शिलान्यास की 11 परियोजनाओं में अभी बदलाव संभव है। कुछ नई योजनाओं को शामिल करने के साथ पुरानी योजनाओं को सूची से हटाया जा सकता है। वहीं, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिलने की उम्मीद है।
अवगत कराते चलें कि इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 हजार करोड़ की सेंट्रल स्टेशन से चुन्नीगंज के बीच अंडरग्राउंड मेट्रो, पनकी पावर हाउस, नियवेली पावर हाउस समेत 11 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने 24 अप्रैल को शहर आ रहे थे।
लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब 30 मई को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शहर में प्रस्तावित है। जिसके लिए सारी आवश्यक तैयारी को अंतिम रूप युद्ध स्तर पर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button