मयनागुड़ी में समाने आयी दिल दहला देने वाली घटना : पत्नी की हत्या कर बैग में शव के टुकड़े लेकर गांव में घूमता रहा पति।
जलपाईगुड़ी (उत्तर बंगाल )जिले के मयनागुड़ी ब्लॉक के बैंगकांदि गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फिर उसके शव के अंगों को थैले में भरकर गांव में घूमता रहा। मृतका की पहचान 45 वर्षीय दीपाली राय के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह गांव वालों ने रमेश राय नामक व्यक्ति को थैले में कुछ संदिग्ध चीजें लिए इलाके में घूमते देखा। बताया जा रहा है कि वह कई लोगों को थैले में रखे शव के अंग दिखा रहा था। यह देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी गई।कुछ ग्रामीण जब रमेश के घर पहुंचे, तो उन्होंने कमरे में बिस्तर पर खून के धब्बे देखे। इसके बाद गांववालों ने तुरंत ग्राम पंचायत प्रमुख को घटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पंचायत प्रमुख के साथ-साथ मयनागुड़ी थाने की पुलिस को भी सूचना दी गई ।खबर फैलते ही भारी भीड़ जमा हो गई। ग्राम पंचायत प्रधान मौके पर आए। सूचना मिलने के बाद मयनागुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस रमेश रॉय की तलाश में जुटी है। पुलिस ने रमेश रॉय की पत्नी दीपाली रॉय का शव उनके घर से बरामद किया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उनके पति रमेश रॉय मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। पुलिस रमेश रॉय के गायब होने की तलाश में जुटी है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।



